You are here: Home >> Hindi News & Features >> Top News

वरिंद्र ढिल्लों ने नई टीम को सौंपी सोपू की कमान

DBCHA7536 | 3/11/2010 | Author : bhaskar


चंडीगढ़. सोपू नेता वरिंद्र सिंह ढिल्लों ने संगठन की कमान नई टीम के हाथों में सौंप दी है। पिछले तीन बरसों से सोपू की कमान संभालते रहे ढिल्लों ने बुधवार शाम नई कार्यकारिणी गठित करके इसकी औपचारिक घोषणा की।



कई विवादों और कुछ हिंसक घटनाओं के आरोपों के बावजूद लंबे अरसे बाद सोपू की पीयू में वापसी करवाने में ढिल्लों ने अहम भूमिका निभाई। सोपू नेता ने फिलहाल अपने अगले कदम की घोषणा नहीं की है लेकिन संभवत: जल्द ही वह युवा कांग्रेस के टीम का हिस्सा बन सकते हैं।



पीयू की छात्र राजनीति में तमाम विवादों के बावजूद वरिंद्र ढिल्लों ने सोपू की यूनिवर्सिटी राजनीति में वापसी में अहम भूमिका निभाई। ढिल्लों पर नियमों के खिलाफ एडमिशन लेने से लेकर मारपीट के मामलों में शामिल होने के आरोप लगे। लेकिन ढिल्लों ने ही पीयू में 10 साल पिछले साल के चुनावों में सोपू को लगातार दूसरी जीत दिलवाई।



इससे पहले 2006 में भले ही पांच साल बाद सोपू ने काउंसिल में वापसी की थी लेकिन अगले ही साल फिर पुसू ने काउंसिल पर कब्जा जमा लिया। उस दौर में सोपू के पास कोई ऐसा चेहरा नहीं बचा था जो संगठन की कमान संभाल पाता। ऐसे में ढिल्लों ने 2008 में संगठन की बागडोर संभालते ही काउंसिल चुनावों में संगठन को जीत दिलाई। कानूनी बाध्यता की वजह से ढिल्लों खुद चुनाव नहीं लड़ सके लेकिन उनके बिठाए हर मोहरे ने चुनावी मैदान में जीत दर्ज की।



2009 में दस साल बाद सोपू ने लगातार दूसरी जीत का स्वाद चखा लेकिन यह कामयाबी ढिल्लों के नेतृत्व में संगठन की मजबूत पैठ और रणनीति का नतीजा थी। ढिल्लों को सोपू की राजनीति का थिंकटैंक माना जाता रहा है। ढिल्लों की...

More on Entertainment:

बच्चें की सेहत पर भारी इम्तिहान
DBBHO16183 | 9/9/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

भोपाल. राजधानी के स्कूली बच्चों की सेहत पर इम्तिहान का डर इस कदर हावी है कि उन्हें मजबूरी में ही सही लेकिन स्कूल जाना पड़ रहा है। कुछ स्कूलों ने पालकों को बीमार बच्चों को स्कूल न भेजने के नोटिस तक दे दिए हैं,लेकिन उनकी मजबूरी है बच्चे का करियर और प्र

गैसकांड के पर्यावरणीय प्रभावों पर शोध
DBBHO16184 | 9/9/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

भोपाल. केंद्र सरकार द्वारा राजधानी में स्थापित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) द्वारा हाल ही में ‘अर्थ एंड एनवायरमेंट’ कोर्स शुरू किया गया है। इसके तहत युवा वैज्ञानिक भोपाल में यूनियन कार्बाइड के विषैले कचरे के निपटान के संभावि

सफलता गिफ्ट में नहीं मिलती: मुनि तरूण सागर
DBBHO16186 | 9/9/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

भोपाल. मुनि तरूण सागर बुधवार को मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों से रूबरू हुए। तकनीकी ज्ञान की पढ़ाई करने वाले छात्रों को उन्होंने कामयाबी हासिल करने के टिप्स दिए। पहला मंत्र यह दिया कि आकाश छूना है तो मन में उत्साह और श्रम के पं

जनरल कोच में भी हो मोबाइल चार्जर प्लग की सुविधा
DBBHO16187 | 9/9/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

भोपाल. पश्चिम-मध्य रेल उपयोगकर्ता समिति (जेडआरयूसीसी) की बैठक बुधवार को जबलपुर में आयोजित की गई। बैठक में मौजूद सदस्यों ने मांग उठाई कि ट्रेन के जनरल कोच में भी मोबाइल चार्जर के प्लग लगाए जाएं। इससे उन यात्रियों को फायदा होगा, जो कम किराए में लं