You are here: Home >> Hindi News & Features >> Top News

नेत्रदान के लिए मिलेगी फ्री एंबुलेंस सेवा

DBFAR1504 | 2/20/2010 | Author : Bhaskar Correspondent


फरीदाबाद. नेत्रदान की तरफ शहरवासियों का रुझान बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग नेत्रदान करने वाले व्यक्ति को भी मुफ्त एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराएगा। यह नियम सोमवार से जिले में लागू हो जाएंगे।

क्या होगी सुविधा : नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) के तहत रेफरल ट्रांसपोर्ट सर्विस को 14 नवंबर को मुख्यमंत्री ने लागू किया था। यह सुविधा महिलाओं के लिए अस्पताल में सुरक्षित प्रसव कराने हेतु शुरू की गई थी। इसके अलावा यह सुविधा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बीपीएल कार्डधारक, रोड साइड एक्सीडेंट के लिए फ्री थी।

इसके थोड़े दिन बाद स्वतंत्रता सेनानियों के लिए यह सुविधा फ्री होने का नियम लागू कर दिया गया, लेकिन अभी हाल ही में आए स्वास्थ्य महानिदेशक के आदेश पर आई डोनेट करने वाले व्यक्ति के लिए रेफरल ट्रांसपोर्ट सिस्टम को फ्री कर दिया गया है। यह नियम प्रदेश स्तर पर लागू किया गया है। सोमवार से यह नए नियम फरीदाबाद, पलवल और बल्लभगढ़ में लागू हो जाएंगे।

आई डोनेशन को बढ़ावा : स्वास्थ्य मंत्री गीता भुक्कल ने 26 जनवरी को नेहरू बाल दृष्टि योजना का शुभारंभ किया था। इसके तहत अब फरीदाबाद में भी नेत्रदान करने के इच्छुक लोग अपनी आंखों का दान कर सकते हैं। इससे पहले यह सुविधा फरीदाबाद में उपलब्ध नहीं थी।

इस योजना के तहत सरकारी अस्पताल में एक नेत्रदान भी हुआ है। उन आंखों को रोहतक लैब में सुरक्षित भिजवा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे आई डोनेट की संख्या बढ़ेगी विभाग फरीदाबाद में आई लैब बनाने पर विचार करेगा।

क्या हैं कारण : मृत व्यक्ति के शरीर से एक घंटे के भीतर आंख निकाल...

More on Entertainment:

बच्चें की सेहत पर भारी इम्तिहान
DBBHO16183 | 9/9/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

भोपाल. राजधानी के स्कूली बच्चों की सेहत पर इम्तिहान का डर इस कदर हावी है कि उन्हें मजबूरी में ही सही लेकिन स्कूल जाना पड़ रहा है। कुछ स्कूलों ने पालकों को बीमार बच्चों को स्कूल न भेजने के नोटिस तक दे दिए हैं,लेकिन उनकी मजबूरी है बच्चे का करियर और प्र

गैसकांड के पर्यावरणीय प्रभावों पर शोध
DBBHO16184 | 9/9/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

भोपाल. केंद्र सरकार द्वारा राजधानी में स्थापित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) द्वारा हाल ही में ‘अर्थ एंड एनवायरमेंट’ कोर्स शुरू किया गया है। इसके तहत युवा वैज्ञानिक भोपाल में यूनियन कार्बाइड के विषैले कचरे के निपटान के संभावि

सफलता गिफ्ट में नहीं मिलती: मुनि तरूण सागर
DBBHO16186 | 9/9/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

भोपाल. मुनि तरूण सागर बुधवार को मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों से रूबरू हुए। तकनीकी ज्ञान की पढ़ाई करने वाले छात्रों को उन्होंने कामयाबी हासिल करने के टिप्स दिए। पहला मंत्र यह दिया कि आकाश छूना है तो मन में उत्साह और श्रम के पं

जनरल कोच में भी हो मोबाइल चार्जर प्लग की सुविधा
DBBHO16187 | 9/9/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

भोपाल. पश्चिम-मध्य रेल उपयोगकर्ता समिति (जेडआरयूसीसी) की बैठक बुधवार को जबलपुर में आयोजित की गई। बैठक में मौजूद सदस्यों ने मांग उठाई कि ट्रेन के जनरल कोच में भी मोबाइल चार्जर के प्लग लगाए जाएं। इससे उन यात्रियों को फायदा होगा, जो कम किराए में लं