You are here: Home >> Hindi News & Features >> Top News

नए स्कूलों को मान्यता देने पर रोक

DBGWA4112 | 3/12/2010 | Author : Bhaskar


ग्वालियर. जब तक नया आदेश जारी नहीं होता तब तक किसी भी नए स्कूल को मान्यता नहीं दी जाएगी। पुराने शासकीय व अशासकीय स्कूलों को भी अगले तीन साल में नए नियमों के अनुसार तैयार होना होगा। शिक्षकों की व्यवस्था के लिए पुराने स्कूलों को छह माह का समय मिलेगा। साथ ही कक्षा आठ तक के छात्रों से फीस नहीं ली जाएगी। इस तरह के आदेश पिछले दो दिनों में जारी हुए।



उल्लेखनीय है कि बच्चों की नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 एक अप्रैल से प्रभावी होगा। इसके लिए आदेश जारी करने की प्रक्रिया स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार, दस मार्च को स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव स्नेहलता श्रीवास्तव ने तीन आदेश जारी किए।एक आदेश में कहा गया है कि कक्षा आठ तक के छात्रों से शासकीय स्कूलों में फीस नहीं ली जाएगी। दूसरे आदेश में प्रमुख सचिव ने कहा है कि बिना मान्यता के जिले में एक भी स्कूल संचालित नहीं होगा। नए सत्र के लिए मान्यता संबंधी निर्देश जारी होने तक किसी भी स्कूल को नवीन मान्यता नहीं दी जाए। तीसरा आदेश है अप्रैल माह में किसी भी स्कूल में प्रवेश देने से इनकार नहीं किया जाए।



चोरी-छिपे इन्टरव्यू



शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 13 (2) ब में प्रवेश के लिए स्क्रीनिंग प्रतिबंधित की गई है। अब प्रवेश रेण्डम पद्धति से होंगे। इस तरह के निर्देश होने के बाद भी शहर के निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए स्क्रीनिंग हो रही है।



स्क्रीनिंग के बाद सफल हुए छात्रों की सूची 25 मार्च तक चस्पा होगी। उक्त अधिनियम में प्रावधान है कि स्क्रीनिंग की शिकायत सच निकलने पर पहली बार 2...

More on Entertainment:

बच्चें की सेहत पर भारी इम्तिहान
DBBHO16183 | 9/9/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

भोपाल. राजधानी के स्कूली बच्चों की सेहत पर इम्तिहान का डर इस कदर हावी है कि उन्हें मजबूरी में ही सही लेकिन स्कूल जाना पड़ रहा है। कुछ स्कूलों ने पालकों को बीमार बच्चों को स्कूल न भेजने के नोटिस तक दे दिए हैं,लेकिन उनकी मजबूरी है बच्चे का करियर और प्र

गैसकांड के पर्यावरणीय प्रभावों पर शोध
DBBHO16184 | 9/9/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

भोपाल. केंद्र सरकार द्वारा राजधानी में स्थापित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) द्वारा हाल ही में ‘अर्थ एंड एनवायरमेंट’ कोर्स शुरू किया गया है। इसके तहत युवा वैज्ञानिक भोपाल में यूनियन कार्बाइड के विषैले कचरे के निपटान के संभावि

सफलता गिफ्ट में नहीं मिलती: मुनि तरूण सागर
DBBHO16186 | 9/9/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

भोपाल. मुनि तरूण सागर बुधवार को मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों से रूबरू हुए। तकनीकी ज्ञान की पढ़ाई करने वाले छात्रों को उन्होंने कामयाबी हासिल करने के टिप्स दिए। पहला मंत्र यह दिया कि आकाश छूना है तो मन में उत्साह और श्रम के पं

जनरल कोच में भी हो मोबाइल चार्जर प्लग की सुविधा
DBBHO16187 | 9/9/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

भोपाल. पश्चिम-मध्य रेल उपयोगकर्ता समिति (जेडआरयूसीसी) की बैठक बुधवार को जबलपुर में आयोजित की गई। बैठक में मौजूद सदस्यों ने मांग उठाई कि ट्रेन के जनरल कोच में भी मोबाइल चार्जर के प्लग लगाए जाएं। इससे उन यात्रियों को फायदा होगा, जो कम किराए में लं